Uniwersytet Medyczny w Białymstoku. छात्र.
  • छात्र.
  • dernière modification 31.03.2026 Dział Współpracy Międzynarodowej

    छात्र

    मेडिकल यूनिवर्सिटी में 6400 से अधिक छात्र और पीएचडी के छात्र अध्ययन कर रहे हैं, जिनमें से 400 से अधिक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे हैं। विदेशी छात्र 50 से अधिक देशों से आते हैं, जिनमें नॉर्वे, भारत, जर्मनी, आयरलैंड, अमेरिका, स्वीडन और स्पेन आदि शामिल हैं।.

    हमारे यूनिवर्सिटी में छात्र अपनी रूचियों को विक्सित करते जा रहे हैं और चिकित्सा, औषधविज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्रों की जानकारी बढ़ाते जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए रिसर्च टीम हैं जिन के सदस्य, पढ़ाई के दौरान ही, क्लिनिकल परीक्षण करते हैं, व्यावहारिक क्षमताएँ प्राप्त करते हैं, देशी और विदेशी कांफ्रेंस में भाग लेते हैं.

    बीयाल्यस्टॉक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय एवं पोलिश छात्र समितियों के विभाग हैं:  इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मेडिकल स्टूडेंट (IFMSA) पोलैंड, पोलिश दंत चिकित्सा छात्र सम्मलेन, युवा औषधविज्ञान पोलिश औषधविज्ञान सम्मलेन और विदेशी छात्रों के समिति जैसे: अमेरिकन मेडिकल स्टूडेंट एसोसिएशन (AMSA), एसोसिएशन ऑफ नार्वेजियन स्टूडेंट अब्रॉड (ANSA), जर्मन मेडिकल स्टूडेंट्स इन ब्याविस्तोक (GMS).

    इंग्लिश डिवीजन स्टूडेंट एसोसिएशन (ईडीएसए), एमएएस स्पेन (EDSA)

    बियावीस्तोक में स्पेन के छात्रों के लिए मेडिकल एसोसिएशन। (MAS SPAIN)

    बीयाल्यस्टॉक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र पढ़ाई के आलावा अपने शौक और रुचियाँ स्पोर्ट सेक्शन, स्टूडेंट रेडियो, कोरास, काबरे या पत्रिका के साथ जोड़कर विकसित कर सकते हैं.