बियावीस्तोक का मेडिकल यूनिवर्सिटी (यूएमबी) मध्य और पूर्वी यूरोप में स्थित सबसे प्रतिष्ठत विश्वविद्यालयों में से एक है। यह वर्षों से प्रगतिशील अध्यापन नीतियों का पालन कर रहा है।
यूएमबी बड़े पैमाने पर नवीन तकनीकी द्वारा प्रगतिशील अनुसंधान करने में अग्रणी रहा है, जिसमें विशेष रूप से शामिल हैं मेडिकल के फील्ड मे आर्टफिशियल इन्टेलिजन्स (एआई) का इस्तेमाल, जीनोमिक्स, प्रोटीओमिक्स, मेटाबोलोमिक्स, रेडियोमिक्स और बायोइन्फॉर्मैटिक्स।
यूएमबी में यूरोप के इस हिस्से में ऐसा पहला 'मेडिकल के क्षेत्र में एआई’ पर रिसर्च करने का सेंटर' बनाया गया है जो जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों वाले रोगियों से संबंधित व्यापक डेटासेट के ऊपर आधारित है। यूएमबी ऐसे जीवनशैली से जुड़े रोगियों से प्राप्त डाटा की उच्च गुणवत्ता वाली बायोबैंकिंग बनाने में अग्रणी है। इसके अलावा, यह विश्वविद्यालय यूरोप के इस भाग में बियावीस्तोक प्लस रिसर्च के नाम से जनसंख्या के ऊपर एक अनूठा अध्ययन कर रहा है, जिसमें बियावीस्तोक के दसियों हजार निवासी शामिल हैं। इस रिसर्च के प्रोटोकॉल में स्वास्थ्य, एंथ्रोपोमेट्रिक, सामाजिक-जनसांख्यिकीय और पर्यावरणीय मापदंडों का व्यापक मूल्यांकन शामिल है। उपरोक्त मापदंडों को एक साक्षात्कार द्वारा पूरा किया जाता है, जो मानकीकृत और सिद्ध पैमानों पर आधारित होता है, तथा यह जीवनशैली, पर्यावरणीय कारकों या मनोसामाजिक संबंधों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को भी ध्यान मे रखता है। एकत्रित किया गया डाटा बेस न केवल पहले से ज्ञात घटनाओं का आकलन करने का अवसर देता है, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण रूप से बीमारी के कारण और उसके विकास के बीच अब तक अज्ञात संबंधों को समझने मे मदद करता है।
विश्वविद्यालय में आधुनिक उपकरणों से भरी प्रयोगशालाएं हैं, जिनमे क्लिनिकल रिसर्च सेंटर, इनोवेटिव रिसर्च सेंटर, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और डाटा एनालिसिस सेंटर, यूरो-रीजनल फार्मेसी सेंटर, बायोबैंक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, मॉलिक्यूलर इमेजिंग और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट लेबोरेटरी यूएमबी, जीएलपी सर्टिफिकेट वाली प्रायोगिक मेडिकल सेंटर, एवं मॉडर्न क्लिनिकल हॉस्पिटल शामिल हैं।
साल 2022 में 'क्लिनिकल रिसर्च सपोर्ट सेंटर' का स्थापना किया गया था। इस सेंटर ने प्रक्रियाओं के मानकीकरण और उनको सुव्यवस्थित करने में मदद की, जिसके परिणामस्वरूप यूएमबी विश्वविद्यालय द्वारा व्यवसायिक और गैर-व्यवसायिक दोनों तरह के नैदानिक परीक्षणों की संख्या और दायरे में वृहद बढ़ोत्तरी हुई है।
विश्वविद्यालय के बहुत ही योग्य शिक्षक वर्ग (1000 अकादमिक शिक्षक, जिनमें 350 से अधिक प्रोफेसर और हैबिलिटेटेड डॉक्टर शामिल हैं) विकास कार्यक्रमों का लाभ उठाते हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान केंद्रों में अध्ययन और प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
यह विश्वविद्यालय बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्रों के साथ गहन सहयोग करता है तथा दुनिया भर से उत्कृष्ट प्रोफेसरों और शोधकर्ताओं की मेज़बानी करता है, और साथ ही साथ सामूहिक वैज्ञानिक परियोजनाओं पर संयुक्त रूप से काम करता है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में शामिल हैं मायो क्लिनिक, बेथेस्डा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी, ग्रेईसवाल्ड यूनिवर्सिटी, सीईयू यूनिवर्सिटी सन पाब्लो, मैड्रिड, व चाइना ऐग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी। विविध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं के कार्यान्वयन तथा देश-विदेश की अन्य वैज्ञानिक संस्थाओं के साथ सहयोग के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय के शिक्षकों की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ लगातार बढ़ रही हैं।
वर्ष 2017–2021 के दौरान वैज्ञानिक गतिविधियों पर पोलैंड के विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए व्यापक मूल्यांकन में यूएमबी को फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में उच्चतम संभव ए+ श्रेणी और मेडिकल साइंस तथा हेल्थ साइंस में ए श्रेणी प्राप्त हुई।
वर्ष 2019 में विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय ने यूएमबी को 20 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों के समूह में शामिल किया (कुल 400 पोलिश उच्च शिक्षण संस्थानों को प्रतिष्ठित 'एक्सीलेंस इनिशिएटिव - रिसर्च यूनिवर्सिटी' प्रतियोगिता के लिए चुना गया था)। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम ने यूएमबी विश्वविद्यालय की नवीन रणनीतिक वैज्ञानिक परियोजनाओं का उच्च मूल्यांकन किया, और विश्वविद्यालय की इन्नोवेटिव रणनीति के लिए विशेष अनुदान देने की सिफारिश की।
बियावीस्तोक मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक आविष्कारों का सक्रिय रूप से पेटेंट कराते हैं और उनका व्यवसायीकरण करते हैं और यूनिवर्सिटी विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं के साथ सहयोग के लिए भी तत्पर है। यूएमबी के प्रांगण मे वर्ष 2021 से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यालय काम कर रहा है, जो वैज्ञानिकों, पीएचडी स्टूडेंट, और छात्रों को उनके रिसर्च के परिणामों के व्यवसायीकरण करने और उससे जुड़े सवालों पर सलाह देता है। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी नियमित रूप से अपने आविष्कारों की सुरक्षा के लिए सरकारी पेटेंट कार्यालय में आवेदन करते हैं।
विश्वविद्यालय से दो पत्रिकाएँ भी प्रकाशित होती हैं: 'अड्वान्स इन मेडिकल साइंसेज’ (फिलाडेल्फिया सूची - 2.6) और ‘प्रोग्रेस इन हेल्थ साइंसेज’ (विज्ञान और उच्च शिक्षा मंत्रालय की सूची में)।
विज्ञान और विकास के लिए उप-रेक्टर का कार्यालय
टेलीफोन +48 518 526 796
इ-मेल: biuroprorektora@umb.edu.pl












