Uniwersytet Medyczny w Białymstoku. बीयाल्यस्टॉक और उस का प्रदेश.
  • बीयाल्यस्टॉक और उस का प्रदेश.
  • dernière modification 31.03.2026 Dział Współpracy Międzynarodowej

    बीयाल्यस्टॉक और उस का प्रदेश

    बियावीस्तोक

    बियावीस्तोक मेडिकल विश्वविद्यालय बियालिस्टोक शहर में स्थित है - जो पोलास्की प्रांत की राजधानी है एवं उत्तर-पूर्वी पोलैंड मे बसा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की आबादी लगभग दो लाख नब्बे हजार है और यह क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक, वैज्ञानिक, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है।

    पोलास्की प्रांत की राजधानी एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक केंद्र है - यहाँ एक दर्जन से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान हैं, जहाँ लगभग 25 हजार छात्र पढ़ते हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित बियावीस्तोक का मेडिकल विश्वविद्यालय है, जो क्षेत्र में चिकित्सा और बायो साइंस  के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है।

    बियावीस्तोक एक ऐसा शहर है जहां पर समृद्ध सांस्कृतिक जीवन जीने और खाली समय बिताने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। शहर के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं ऐतिहासिक बारोक कलाकृति से बना 'ब्रानिकी पैलेस' और उसका उद्यान, आधुनिक ओपेरा एवं पोलास्का  फिलहारमोनिक, और साल भर चलने वाले विभिन्न कलात्मक और रंगारंग कार्यक्रम। यह शहर अपनी अनूठी बहुसांस्कृतिक परंपरा और निवासियों के मेहमाननवाजी के लिए भी प्रसिद्ध है।

    आधुनिक बुनियादी ढांचे, एक मजबूत शैक्षणिक वातावरण और उच्च जीवन स्तर के साथ, बियावीस्तोक शहर एक ऐसी जगह है जहां विज्ञान, नई तकनीकी और रोजमर्रा की जिंदगी एक सामंजस्यपूर्ण संयोजन है।

     

    प्रांत

    पोलासे - प्रकृति, संस्कृति और विविधता का क्षेत्र

    बियावीस्तोक यूरोप के सबसे अनोखे प्राकृतिक क्षेत्रों में से एक - पोलासे प्रांत में स्थित है। यह अपनी असाधारण सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाने वाला स्थान है, जहाँ सदियों से विभिन्न राष्ट्रीयताएँ, भाषाएँ, धर्म और परंपराएँ एक साथ मौजूद हैं। यह बहुसंस्कृतिवादी  यहाँ की वास्तुकला, क्षेत्रीय व्यंजनों और बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झलकता है।

    यह क्षेत्र अपनी असाधारण प्राकृतिक संपदा के लिए भी जाना जाता है। पोलासे क्षेत्र को “पोलैंड का ग्रीन लंग्स' के रूप में जाना जाता है और यह देश के स्वच्छ पर्यावरण क्षेत्रों में से एक है। यहाँ पर चार राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनमें शामिल हैं बियावोविएजा नेशनल पार्क, बीएब्जा नेशनल पार्क, नारेव नेशनल पार्क  और विग्री नेशनल पार्क। इनके साथ ही साथ कई प्राकृतिक दृश्य वाले पार्क और लगभग 90 प्रकृति भंडार मौजूद हैं।

    ऐसे अनोखे प्राकृतिक क्षेत्रों के बीच बसे होने के कारण बियावीस्तोक उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो प्रकृति के नजदीक रहने और साथ ही साथ सक्रिय और उच्च जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। बियावीस्तोक मेडिकल विश्वविद्यालय यहाँ पर पढ़ने के लिए आने वाले छात्रों के लिए एक असाधारण प्राकृतिक वातावरण और समृद्ध संस्कृति वाले शैक्षणिक केंद्र में अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।